फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharjeel Imam: अदालत में पेश की गई सीसीटीवी फुटेज, शरजील इमाम ने लगाया था मारपीट का आरोप

Wed, 20 Jul 2022 02:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल अधीक्षक ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में शरजील इमाम के सेल की 30 जून की सीसीटीवी फुटेज वाली सीडी पेश की। 
विज्ञापन
Sharjeel Imam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल अधीक्षक बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। अदालत के सामने उन्होंने शरजील इमाम के सेल की 30 जून की सीसीटीवी फुटेज वाली सीडी पेश की। इससे पहले अदालत के सामने शरजील ने सहायक जेल अधीक्षक द्वारा उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उसने कहा था कि 8-9 लोग तलाशी के नाम पर उसके सेल में घुस गए थे और उसके साथ मारपीट करने लगे थे।
विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत स्थित लिंक मजिस्ट्रेट ने हाल ही में इमाम के वकील इब्राहिम द्वारा दायर आवेदन पर जेल अधिकारियों को 'आवेदक पर किए गए हमले और तलाशी' के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और अधिकारियों को किसी भी 'आगे के हमले' से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। 

उनके वकील ने आरोप लगाया कि करीब 8 से 10 अपराधी 30 जून की शाम 'तलाशी के नाम पर' इमाम के सेल में आए, उन्होंने इमाम की किताबें और कपड़े फेंक दिए और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


शरजील इमाम ने याचिका दायर कर अदालत से आग्रह किया था कि जेल अधिकारियों को कथित घटना के गुरुवार 30 जून को शाम 7:15 बजे से रात 8:30 बजे तक जेल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए।

इसके बाद 14 जुलाई को अदालत ने जेल अधिकारियों से उस सेल का सीसीटीवी फुटेज भी जमा करने को कहा था, जिसमें पूर्व जेएनयू छात्र शरजील इमाम बंद है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि जेल सेवादार का ड्यूटी रजिस्टर कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें