बाहरी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को एक फैक्टरी में हादसा हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई। वह सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फैक्टरी में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, दोपहर 12:03 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में कुछ लोग सेप्टिक टैंक के अंदर फंस गए हैं।
विज्ञापन
STORY | Three workers die after inhaling toxic gas inside septic tank at outer Delhi factory
Three workers died after allegedly inhaling poisonous gas inside a septic tank at a factory in outer Delhi's Mundka on Friday, officials said.
मरने वालों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के रहने वाले थे। तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे थे और जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद बेहोश हो गए।