फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेगी तीन समर स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों की सूची

Fri, 16 Apr 2021 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूर्वांचल के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से दरभंगा, सीतामढ़ी व जोगबनी के लिए चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूर्वांचल के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से दरभंगा, सीतामढ़ी व जोगबनी के लिए चलेगी। सीतामढ़ी, जोगबनी स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल को व दरभंगा स्पेशल 16 अप्रैल को रवाना की जाएगी। इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग शुरु कर दी गई है। शुक्रवार व शनिवार को चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को कर्फ्यू वाले दिन ई-पास के साथ ही यात्रा टिकट का सहारा लेना होगा।

विज्ञापन


पूर्वांचल दिशा में जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने नई दिल्ली से दरभंगा, आनंद विहार से सीतामढ़ी व आनंद विहार से जोगबनी के लिए समर स्पेशल रेलगाड़ी का संचालित की जाएगा। ट्रेन संख्या 04076 नई दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल एक्सप्रेस रात्रि 11:15 बजे चलेगी। दरभंगा यह ट्रेन अगले दिन रात्रि 9 बजे पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04002 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस16 अप्रैल को रात्रि 11 बजे चलकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 12:25 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, रूदौली, फैजाबाद, अयोध्या, गोसाई गंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, वाराणसी सिटी, ओंरिहार, गाजीपुर सिटी, युसुफपुर, बलिया, सुरेमपुर, छपरा, दिघवाड़ा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा रून्नी सैदपुर स्टेशनों पर  ठहरेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04088 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी समर स्पेशल एक्सप्रेस 17 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:10 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7:50 बजे जोगबनी पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदार नगर, दानापुर, पाटलीपुत्र, बेगूसराय, खगडिया, नौगचिया, कटिहार, पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट तथा फारबिसगंज स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें