नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने उत्तर प्रदेश स्थित बुलंदशहर बादशाहपुर इलाके से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 68 साल की महिला समेत मेहताब और जोएब को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन, 423 ट्रामाडोल कैप्सूल (कुल 266.49 ग्राम) और महिंद्रा थार कार बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला पहले 19 मामलों में मादक पदार्थों से जुड़ी थी, जबकि मेहताब पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों के 14 आरोप दर्ज हैं। ब्यूरो