फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: किशोर पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग समेत तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जहांगीर पुरी थाना पुलिस ने छोटी सी बात पर विवाद में 15 साल के किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से जहांगीरपुरी निवासी खुर्शीद के 15 साल के बेटे पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पीड़ित का इलाज चल रहा था। जांच में पता चला कि किशोर शाम करीब 7:30 बजे जहांगीरपुरी के एच-2 ब्लॉक मार्केट के पास फोन पर बात कर रहा था, तभी कुछ लड़के उसके पास आए और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का किसी बात को लेकर किशोर से विवाद हो गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें