फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को देखते ही भागने लगे तीन नाइजीरियन, अचानक गिरने से एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Sun, 28 Mar 2021 02:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाइजीरियन की मौत के बाद तिलक नगर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार तड़के करीब तीन बजे तीन संदिग्ध नाइजीरियन पैदल जा रहे थे। दिल्ली पुलिस के रोकने और आईडी मांगने पर तुरंत तीनों विदेशी भागने लगे। थोड़ी दूर भागने पर उनमें से एक अचानक गिर गया। गिरते ही वह बेहोश हो गया, पुलिस ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। वहीं उसके साथ रहने वाले दोनों नाइजीरियाई नागरिकों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठी मारने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। तिलक नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

वहीं इससे पहले 17 मार्च को दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने वाले नाइजीरियन नागरिक को पुलिस के विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर कुल्लू पहुंचाया था। पुलिस ने इन सप्लायरों को 46.44 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। दोनों आरोपियों के तीन साथियों को पहले ही कुल्लू पुलिस ने 17.6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि नशे के कारोबार के मुख्य आरोपी दिल्ली से हेरोइन का नेटवर्क चला रहा था। 
विज्ञापन


कुल्लू पुलिस का एक विशेष जांच दल दिल्ली रवाना हुआ। दल ने आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने के बाद अचानक दबिश दी। इसके बाद हेरोइन के मुख्य आरोपियों 35 वर्षीय केके अपर न्यू मार्केट नाइजीरिया, 28 वर्षीय क्रिश्चियन निवासी लागोस चर्च गली नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस की विशेष जांच दल में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एएसआई कमल कांत, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, केसर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, संदीप राणा, प्रेम, भुवेनश्वरी तथा पूनम शामिल रहीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें