फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: युवक की हत्या के मामले में तीन नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

-तिमारपुर इलाके की घटना, पुराने विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में मंगलवार रात जिम से लौट रहे 25 साल के दिलावर उर्फ बाबू की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मंगलवार रात तिमारपुर के संजय बस्ती इलाके में दिलावर उर्फ बाबू (25) पर कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दिलावर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि दिलावर पेशे से ड्राइवर था और तिमारपुर इलाके में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के समय दिलावर अपने दोस्त गौरव के साथ जिम से घर लौट रहा था, तभी चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर तीन लड़कों ने उसके साथ कहासुनी की और फिर उसपर चाकू से हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें