फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले शार्प शूटर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने जाफरपुर कलां में कारोबारी से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर उसकी दुकान पर गोली चलवाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर डबास निवासी विवेक डबास, हिरण कुंदना निवासी हिमांशु और रवि दलाल के रूप में हुई है। विवेक कबड्डी का राज्य स्तरीय खिलाड़ी रह चुका है और गैंगस्टर नीरज बवानिया का शार्प शूटर है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गैंगस्टर नीरज बवानिया और नवीन बाली के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। 2 फरवरी को पुलिस को जाफरपुर कलां में स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर फायरिंग करने की सूचना मिली थी। दुकानदार तरुण ने बताया कि कुछ बदमाश उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने गोलीबारी कर दी।
जिले के स्पेशल स्टाफ ने जांच शुरू की। 16 फरवरी को पुलिस को इस वारदात में शामिल विवेक के नंगली डेरी रोड पर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर विवेक समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से ख्याला से चुराई गई बाइक मिली। पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह विरोधी गैंग के बदमाशों की हत्या करने जा रहा था। पुलिस ने विवेक की गिरफ्तारी से बेगमपुर में दिसंबर 2020 में हुई योविन नाम के युवक की हत्या का मामला भी सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें