फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालकाजी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को 24 घंटे में सुलझाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा करते हुए दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि कालकाजी थाना पुलिस को 11 जुलाई को रात 10.57 बजे पीसीआर कॉल मिली कि 429 बस स्टैंड डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी के पास चाकू से हमला किया गया है। कॉल करने वाले भूमिहीन कैंप, गोविंद पुरी निवासी साहिल ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। रात लगभग 10.30 बजे जब वह 429 बस स्टैंड डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी में मुस्तफ बैटरी शॉप पर आया तो वहां उसके परिचित राहुल, गणपत और कृष्णा पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। मामला दर्जकर कालकाजी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एटीओ इंस्पेक्टर अजय मिश्रा, एसआई सुशील रावत व एएसआई कपिल देव की टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान गली नंबर 1, तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी कृष्णा उर्फ बहरा (19) और दो नाबालिग के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें