फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी ने तीन और को किया गिरफ्तार, अब तक 11 की हो चुकी है गिरफ्तारी

Thu, 11 Feb 2021 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंकते लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को बुराड़ी में हुई हिंसा के मामले में उत्तरी जिला की एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुर प्रकाश (34), राजेंद्र सिंह (41) और गुरजीत सिंह (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक बाइक और इनके मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इससे पूर्व एसआईटी ने आठ अन्य आरोपियों को बुराड़ी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया था। बुराड़ी हिंसा मामले में अब तक पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को निकाले गए  ट्रैक्टर रैली में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हिंसा हुई थी। कई जगहों से किसानों ने लाल किला की ओर कूच किया तो पुलिस ने बुराड़ी फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग लगाकर कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। यहां पर भीड़ उग्र हो गई। इन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें अर्द्धसैनिक बल के असिस्टेंट कमांडेंट समेत कुल 30 से अधिकपुलिस के जवान जख्मी हो गए थे।

इस संबंध में बुराड़ी थाने में बलवा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। केस की जांच के लिए जिला पुलिस उपायुक्त ने तीन एसीपी समेत कई थानों के एसएचओ व अन्य स्टाफ की एक एसआईटी गठित की। जांच के दौरान वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ उपद्रवियों की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन


वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और फोटों से हुई पहचान के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देना शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले पुराने महावीर नगर से  गुर प्रकाश को गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुनानक देव कालोनी, भलस्वा से राजेंद्र व गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी इन इलाकों में ही अपने-अपने परिवारों के साथ रहते हैं। एसआईटी की गिरफ्तारी के बाद अब अपराध शाखा इन लोगों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें