फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर-सपाटे का पूरा इंतजाम है संजय झील में, घर वालों को भी ले आएं

Sun, 18 Jul 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • परिवार के साथ साइकिल ट्रैक से लेकर एंफीथियेटर का ले सकते हैं आनंद
  • बच्चों के लिए तैयार किए गए हैं तरह-तरह के झूले
विज्ञापन
Sanjay Jheel - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली का संजय झील पार्क सिर्फ झील तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहां आपको अपने परिवार के लिए सैर-सपाटे के लिए ढेरों चीजें मिल जाएंगी। यहां एंफीथियेटर, साइकिल ट्रैक, बोटिंग, सेल्फी प्वाइंट्स व विश्राम स्थल समेत दूसरी कई सुविधाएं भी हैं। यही वजह है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का यह पार्क घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। 
विज्ञापन


करीब 170 एकड़ क्षेत्र में हरियाली में फैले हुए पार्क में इन सभी सुविधाओं के लिए पहले चरण के तहत इस माह काम भी शुरू होना है। इसके लिए पूर्व में टेंडर निकालने जाने की घोषणा की गई थी। विभाग ने मार्च 2022 तक पार्क के सौंदर्यीकरण का पूरा होने का लक्ष्य रखा है।  

तालाब किनारे बैठकर ले सकते हैं प्राकृतिक माहौल का आनंद  
यहां पहुंच आप तालाब किनारे बैठकर प्राकृतिक माहौल का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय लाइटों की रोशनी के बीच सामने फैले हुए तालाब का नजारा मनमोहक होता है। वहीं, विभाग बतखों के माध्यम से तालाब की शान भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों के भीतर आप तालाब किनारे बैठकर बतखों की चहचहाहट सुनने के साथ अठखेलियां भी देख सकेंगे। इसके लिए विभाग संजय वन और हौज खास से 15 बतखों के जोड़े लाने की तैयारी में है। एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में बर्ड फ्लू फैलने के दौरान यहां कई बतखें मर गई थी। सरकार के नियम के अनुसार बतखों को मारकर जमीन में दफना दिया गया था। यहां बतख घर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रोज गार्डन की खुशबु करेगी आकर्षित
डीडीए की ओर से पार्क में रोज गार्डन को भी विकसित किया जाना है। इसमें बुश गुलाब, क्लिंबर गुलाब, स्टैंडर्ड गुलाब और हाइब्रिड गुलाब आदि की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस गार्डन को एक एकड़ में तैयार किया जाएगा। साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से इसके चारों ओर कंटीले तार भी लगाए जाएंगे। रोज गार्डन के साथ में कैक्टस गार्डन को भी तैयार किया जाना है। वहीं, बोगनविलिया गार्डन को भी विकसित किया जाना है। इसके अलावा पार्क के एक हिस्से में औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। ऐसे में आप आपने बच्चों को औषधीय पौधे के गुण के बारे में भी जानकारी दे सकेंगे। 

साइकिल चलाने के लिए तैयार है 15 एकड़ में ट्रैक
पार्क के भीतर 15 एकड़ में साइकिल ट्रैक भी बनकर तैयार है। इसके चार ओर हरियाली भी रखी गई है, जिससे साइकिल चलाते समय लोग प्राकृतिक माहौल का आनंद ले सके। पार्क के एक छोर पर एक साइकिल ट्रेंड भी बनाया गया है। यहां आने वाले लोगों को भविष्य में कुछ साइकिल भी चलाने के लिए मिल सकेंगी। इसके लिए डीडीए की ओर से 10 साइकिलों को लेने की योजना है।  

एंफीथियेटर में नुक्कड़ नाटक का ले सकते हैं आनंद
यदि आप बच्चों के साथ यहां पहुंच रहे हैं तो पार्क में बनाए गए एंफीथियेटर में नुक्कड़ नाटक का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को यहां खेलने कूदने के लिए काफी झूले भी मिल जाएंगे। पार्क में लक्ष्मण झूले की तर्ज पर एक झूला भी तैयार किया गया है।

बोटिंग की भी मस्ती
पार्क में 50 एकड़ से अधिक में फैली संजय झील में परिवार के साथ बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। इसके लिए बोटिंग ब्लॉक भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी झील के गंदे पानी व कोरोना को देखते हुए बोटिंग कुछ समय के लिए बंद है। उम्मीद है कि कुछ दिन में बोटिंग भी शुरू हो सकेगी। इसके लिए पानी की सफाई भी की जानी है। करीब दो किलोमीटर दूर शोधित संयंत्र स्थापित कर पानी को साफ करने की व्यवस्था की गई है। इससे हर समय काई की वजह से हरा दिखने वाला पानी भी सफेद दिख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें