फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में खलल डालने से मना करने पर युवक को पहली मंजिल से फेंका, मौत 

Sun, 11 Jul 2021 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पड़ोसी युवक ने मुंडका इलाके में घटना को दिया अंजाम, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मुंडका इलाके में मामूली पर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। नींद में खलल डालने से मना करने पर पड़ोसी ने एक युवक को पहली मंजिल से फेंक दिया। नीचे गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी अंतर्गत धर्माखेड़ा का रहने वाला दीपक (22) बड़े भाई मनोज और मां गीता के साथ मुंडका गांव में रहता था। दोनों भाई मायापुरी स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। गीता ने पुलिस को बताया कि दीपक के पैर में फोड़ा हो गया था। इसलिए वह एक सप्ताह से फैक्टरी नहीं जा रहा था। 8 जुलाई की शाम मनोज फैक्टरी चला गया। रात में दीपक छत पर सोने चला गया। 

पड़ोसी डब्बू भी छत पर सोने गया। करीब 11 बजे डब्बू ने पड़ोस के लड़के को आवाज लगाकर पानी मंगवाया। डब्बू के तेज आवाज में बोलने से दीपक की नींद खुल गई। उसने डब्बू से कहा कि शोर मचाने से उसकी नींद में खलल पड़ रहा है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है, डब्बू ने दीपक को पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। नीचे दीपक की मां सो रही थी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि डब्बू भी लखीमपुर खीरी के वाईकुआ गांव का रहने वाला है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें