फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए रची हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला के प्रेमी ने प्यार में बाधक बने उसके पति को गोली मार दी। गोली पीड़ित के पैर पर लगी। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर तीन घंटे में ही आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह पीड़ित की पत्नी से प्यार करता है और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला सुनीता को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि एक सितंबर की रात रघुवीर नगर निवासी बाबू को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। बाबू ने पुलिस को बताया कि उसे मनोज नाम के युवक ने गोली मारी है। 2017 में वह मनोज के साथ एक मामले में जेल में बंद हुआ था। जहां से दोस्ती हुई और वह घर आने-जाने लगा। इस दौरान मनोज की उसकी पत्नी से घनिष्ठता बढ़ गई है। इस बात को लेकर उसकी अकसर पत्नी से कहासुनी होने लगी। कई बार पुलिस से भी शिकायत हुई। एक सितंबर की रात जब वह शीतला माता मंदिर से घर लौट रहा था, तभी मनोज ने उसे गोली मार दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें