फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने लड़की ने रोका, लड़कों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में स्कूटी सवार एक युवक को पता पूछने के बहाने एक लड़की ने रोका और फिर पीछे से आए कुछ लड़के उसके साथ लूटपाट करने लगे। पीड़ित ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी फिसलने से वह गिर गया। आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वजीराबाद निवासी हर्ष (24) जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। 31 अगस्त की रात अपने एक परिचित को फैक्टरी में खाना पहुंचाने के बाद स्कूटी से घर जा रहा था। रेलवे लाइन के बगल वाली सड़क पर गुजरने के दौरान एक लड़की ने रोककर एक फैक्टरी का पता पूछा। हर्ष पता बता रहा था, इसी दौरान रेलवे लाइन की तरह से दो लड़के उसके पास आए और इतनी रात लड़की के साथ होने की बात कह धमकाने लगे। एक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। हर्ष स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर भगाने लगा, लेकिन स्कूटी फिसल गई और वह गिर गया। एक लड़के ने उसका मोबाइल छीन लिया और दोनों रेलवे लाइन की ओर भाग गए। लड़की भी उनके पीछे चली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें