नई दिल्ली। कथकनाट्यम के वार्षिक महोत्सव अभिव्यक्ति में रविवार को कमानी ऑडिटोरियम में पंचभूत नाम का नृत्य अनुष्ठान प्रस्तुत हुआ। जिसने मंच पर पांचों तत्वों को केवल दिखाया नहीं, बल्कि अनुभव करा दिया। प्रस्तुति में शामिल कलाकार कनिका, कोयालिका, मुस्कान, लावण्या, सुमन, सोनम, दीप्तिशिखा, खुशबू, स्नेहा, शिवानी, गर्गी और प्रतिष्ठा थे, जिन्होंने अपनी लय, अभिव्यक्ति और साधना से ऐसा वातावरण रचा कि दर्शक देर तक ताली बजाते रहे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन महाराज और रजनी महाराज ने किया। आयोजकों ने कहा, कि पंचतत्व केवल प्रकृति नहीं, हमारी आत्मा का मूल हैं। ‘पंचभूत’ उस आत्मा को नृत्य के माध्यम से पहचानने की यात्रा है। ब्यूरो