फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: तीन साल बाद स्थायी समिति के माध्यम से एमसीडी बजट होगा पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति में आज से शुरू होगी चर्चा, नेता प्रतिपक्ष रखेंगे विचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में तीन वर्षों के अंतराल के बाद इस बार विधिवत प्रक्रिया के तहत बजट पारित किया जाएगा। स्थायी समिति और अन्य समितियों के गठन न होने के कारण पिछले तीन वर्षों में बजट को सीधे सदन में पारित करना पड़ रहा था लेकिन इस वर्ष स्थायी समिति के गठन के बाद बजट तैयार करने और पारित करने की प्रक्रिया दोबारा उसी के माध्यम से शुरू हो गई है।
एमसीडी में नियमों के अनुसार बजट तैयार करने, उस पर विचार-विमर्श करने और अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सबसे पहले स्थायी समिति की होती है। इसी क्रम में एमसीडी आयुक्त की ओर से पांच दिसंबर को स्थायी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत किया जा चुका है। अब शुक्रवार से समिति में बजट पर विस्तृत चर्चा की शुरुआत होने जा रही है। इस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग स्थायी समिति के समक्ष बजट पर अपनी बात रखेंगे और एमसीडी प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव देंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े बजट प्रस्ताव और प्राथमिकताएं समिति के सामने प्रस्तुत करेंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सुझाव सामने आएंगे। इसके अगले चरण में 30 दिसंबर को एमसीडी की छह विशेष और तदर्थ समितियां अपने-अपने विभागों से संबंधित बजट प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष रखेंगी। इनमें विभिन्न सेवाओं, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े खर्च और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट प्रक्रिया के तहत पांच और छह जनवरी को स्थायी समिति के सभी सदस्य बजट पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराएंगे। इन सुझावों के आधार पर बजट में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे ताकि इसे अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनाया जा सके। सभी चरण पूरे होने के बाद 13 जनवरी को स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा बजट को अंतिम रूप देंगी। इसके बाद यह बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां अंतिम स्वीकृति के लिए चर्चा होगी और 15 फरवरी से पहले बजट पास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें