नई दिल्ली। लोक समाज पार्टी ने श्रम कानूनों और निजीकरण के खिलाफ राजधानी में पदयात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व लोक समाज पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन ने किया। यह यात्रा सोनिया विहार स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू होकर नानकसर, करावल नगर से होते हुए खजूरी चौक तक निकाली गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से चार नए श्रम कानूनों को रद्द करने, निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग की। पदयात्रा का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने किया। गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि नए श्रम कानून और निजीकरण मजदूरों और किसानों के लिए बेहद हानिकारक हैं। संवाद