फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पहाड़ों की ठंडी बयार से दिन में सिहरन, ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों को अब दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है। ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ, लेकिन लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही थी। इसी बीच अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। बृहस्पतिवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 11.5, पालम में 12 और लोधी रोड में 11 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि शनिवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें