फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चाकू मारकर लूटपाट करने वाला आरोपी भाग रहा था नेपाल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य जिला के रंजीत नगर इलाके में युवक को चाकू मारकर लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र जोशी उर्फ राजू नेपाली (28) को आईएसबीटी, आनंद विहार से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद राजेंद्र नेपाल भाग रहा था। पुलिस ने इसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, कैश और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि शुक्रवार का रंजीत नगर थाना पुलिस को गणेश मेहता को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पेशे से ऑटो चालक पीड़ित गणेश ने बताया कि वह सवारियों को छोड़कर लौट रहा था। इस बीच पिलर नंबर-217 के पास एक युवक ने गणेश को इशारा कर रोक लिया। जैसे ही गणेश ने अपना ऑटो रोका आरोपी जीबी रोड जाने की बात करने लगा। अभी बातचीत चल ही रही थी कि अचानक युवक उसका मोबाइल छीनने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी शादीपुर निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें