फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सड़क पार कर रहे आठ लोगों को टेंपो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ राहत शिविर से खाना लेकर आ रहे थे, सभी घायल पाकिस्तानी हिंदू कैंप के रहने वाले
विज्ञापन

घायलों में चार बच्चे भी शामिल, लोगों ने टेंपो चालक को दबोचकर पीटा
पुलिस ने इलाज करवाने के बाद चालक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस इलाके में बाढ़ राहत शिविर से खाना लेकर आ रहे पाकिस्तानी हिंदू कैंप में रहने वाले आठ लोगों को टेंपो ने टक्कर मार दी। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। घटना के समय सभी सड़क पार कर रहे थे। हादसा होते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और चालक को दबोचकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर पाकिस्तानी हिन्दू कैंप में रहने कुछ लोग मैगजीन रोड स्कूल के पास स्थित राहत कैंप से खाना लेने गए थे। दोपहर करीब 1:45 बजे सभी खाना लेकर वापस कैंप की ओर आ रहे थे। स्कूल के पास सभी सड़क पार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे जल बोर्ड के छोटे टेंपो ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक मुजफ्फरनगर निवासी रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया। मारपीट में उसे भी चोट लगी थी। पुलिस ने चालक को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें