फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 16 साल की किशोरी को काम के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, किशोरी परिजनों के साथ नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रहती है। नौ नवंबर को उसके पेट में दर्द हुआ। उसने अपनी मां से बताया कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करता है। किशोरी ने बताया कि जुलाई 2026 की एक शाम पड़ोसी किसी काम के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के मुताबिक, अगस्त में भी आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया। बेटी से सारी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें