फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक साथ मिलेगा देश के जायकों का स्वाद': पीतमपुरा दिल्ली हाट की जगह बनेगा यूनिटी मॉल, एक छत के नीचे दिखेगा भारत

Tue, 15 Sep 2026 02:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीतमपुरा का पुराना दिल्ली हाट अब नए रूप में दिल्ली की पर्यटन पहचान को आगे बढ़ाएगा। दिल्ली सरकार यहां भव्य यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी में है। इसमें देश के सभी राज्यों के शानदार एम्पोरियम होंगे, जहां अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति और उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीतमपुरा का पुराना दिल्ली हाट अब नए रूप में दिल्ली की पर्यटन पहचान को आगे बढ़ाएगा। दिल्ली सरकार यहां भव्य यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी में है। इसमें देश के सभी राज्यों के शानदार एम्पोरियम होंगे, जहां अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति और उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे। देशभर के खान-पान का स्वाद लेने की सुविधा भी होगी। यानी दिल्ली आने वाला पर्यटक एक ही जगह पर देश के अलग-अलग हिस्सों की झलक देख सकेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


सरकार की कोशिश इसे केवल खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि परिवार के साथ घूमने और देश की विविध संस्कृति से रूबरू होने वाले पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की है। यूनिटी मॉल में राज्यों के एम्पोरियम इसकी सबसे बड़ी खासियत होंगे।

हर राज्य का स्वाद एक जगह
मॉल में अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों के लिए खान-पान की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लोग एक ही परिसर में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक के अलग-अलग राज्यों के भोजन का आनंद ले सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली आने वाले पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें