फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सोशल मीडिया ट्रोलिंग और हैशटैग से परेशान हुईं स्वरा भास्कर, यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 11 Oct 2021 11:11 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वरा ने शिकायत की है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ ऐसे मेसेज वायरल कर रहा है जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही स्वरा की एक फिल्म के सीन को जोड़कर कुछ हैशटैग चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ट्रोलिंग और हैशटैग से परेशान होकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्विटर यूजर और यूट्यूब इंफ्लुएंसर के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




स्वरा ने शिकायत की है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ ऐसे मेसेज वायरल कर रहा है जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही स्वरा की एक फिल्म के सीन को जोड़कर कुछ हैशटैग चलाए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत की है कि उनके फिल्म का सीन सर्कुलेट करके उनकी इमेज खराब की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें