सोशल मीडिया ट्रोलिंग और हैशटैग से परेशान होकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्विटर यूजर और यूट्यूब इंफ्लुएंसर के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354डी, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वरा ने शिकायत की है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ ऐसे मेसेज वायरल कर रहा है जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही स्वरा की एक फिल्म के सीन को जोड़कर कुछ हैशटैग चलाए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत की है कि उनके फिल्म का सीन सर्कुलेट करके उनकी इमेज खराब की जा रही है।