फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: खराब खड़े ट्रक से एसयूवी टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरिता विहार में मथुरा रोड पर एक एसयूवी खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एसयूवी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात करीब पौने दो बजे मथुरा रोड पर लॉट्स वेयरहाउस के पास हुई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सरिता विहार थानाध्यक्ष जांच अधिकारी व अन्य कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को क्षतिग्रस्त एसयूवी और ट्रक मिले। एसयूवी में सवार सतबीर सिंह (36) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सतबीर मधु विहार का निवासी था और पेशे से चालक था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरआती जांच में ये बात सामने आई है कि एसयूवी की गति काफी तेज थी और रात के अंधेरे में चालक को सामने खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें