फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हाहाकार: पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मरम्मत कार्य के कारण 24 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Sun, 14 Mar 2021 11:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी के लिए हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों से पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बाधित पानी की आपूर्ति को रविवार शाम बहाल कर दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कोरोना संक्रमित होने कारण क्वारंटीन में रहते हुए वीडियों कॉल के माध्यम से अधिकारियों को आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दो दिन पहले विकास मार्ग के कुछ लोगों ने शिकायत की थी पानी की लाइन में लीकेज की वजह से पानी उनके बेसमेंट में चला गया है। इससे इमारतों को खतरा बताया गया था। इसको देखते हुए जल बोर्ड ने भागीरथी जल शोधन संयंत्र से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। 

आपर्ति बंद होने से इन इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया था। यहां के लोगों को 12 घंटे में मरम्मत कार्य पूरे होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मरम्मत के कार्य में देरी हुई।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अधिकारी के अनुसार, मरमम्त कार्य के दौरान सही दिक्कत का पता चला।  सड़क के नीचे जा रही केबल और पानी के वापस आने से लाइनों की वैल्डिंग करने में बोर्ड को परेशानी हुई। इस वजह से पानी की आपूर्ति को बहाल करने में 24 घंटे लग गए। 

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिए जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में टैंकर की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य का शाम चार बजे तक पूरा हो गया है और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। 

अधिकारी ने कहा कि डायेरक्ट टैपिंग के माध्यम से पहुंचने वाले पानी की आपूर्ति रविवार शाम को बहाल कर दी गई है। वहीं, प्राथमिक भूमिगत जलाशय(यूजीआर) के माध्यम से होने वाली पानी आपूर्ति देर रात या फिर सोमवार सुबह तक बहाल हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि यूजीआर को भागीरथी जल शोधन संयंत्र के बराबर कर आपूर्ति की जाएगी। 

पानी के लिए परेशान रहे लोग...
पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 24  घंटे से पानी की एक बूंद भी न मिलने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों से लेकर पीने के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, कुछ दुकानों पर भी पानी की बोतले खत्म होने के मामले दिखे। लक्ष्मी नगर निवासी गौतम सिंह ने कहा कि पानी की सप्लाई न होने के कारण अधिक परेशानी हुई है। टैंकर भी घर से बहुत दूर था। इसलिए निजी तौर पर पानी खरीदकर व्यवस्था की।

सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना 
कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली में पिछले 48 घंटे से भी अधिक समय से मचे हाहाकार के लिए दिल्ली जल बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आंखों का पानी सूख गया है, वर्ना मौजूदा हालात को देखने वालों की तरह उनकी आंखों में भी आंसू होते।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने बयान जारी कर कहा कि जल बोर्ड ने शनिवार व रविवार को मेंटीनेंस के लिए चुना है। अमूमन इस दौरान घरों में 
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार के मुफ्त पानी की सच्चाई की पोल खुली:भाजपा

दिल्ली में पानी की समस्या पर प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार के मुफ्त पानी की सच्चाई की पोल खुल गई है। मुफ्त के नाम पर दिल्लीवालों को गुमराह किया जा रहा है। क्योंकि लोग मजबूरी में पानी खरीदने को मजबूर है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार के मुफ्त पानी के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि आज खासकर पूर्वी दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग 200 से 300 रुपये में पानी की बोतल खरीदने को मजबूर है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा पटपड़गंज में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन केजरीवाल सरकार और खुद उपमुख्यमंत्री भी लोगों को पानी दे पाने में नाकाम है। गरीब परिवार अगर पानी की बोतलें खरीदने के लिए 300 रुपया खर्च करें तो ये कितनी शर्म की बात है। पूर्वी दिल्ली में दुकानों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर लोग घंटो खड़े होकर पानी खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें