फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रैक पर कूदा एमसीडी कर्मी, गंभीर रूप से घायल, ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित

Wed, 01 May 2019 03:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली मेेट्रो के द्वारका स्टेशन पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


इस शख्स की पहचान एमसीडी कर्मी अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर अनिल कुमार ने सुबह करीब 10.18 बजे मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे मेट्रो के आगे कूदता हुआ देखकर लोगों की भीड़ वहां जुट गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अनिल पालम गांव का रहने वाला है। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें