फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर समेत दो किए गिरफ्तार, अभिनेता सलमान खान की हत्या का मिला था टास्क

Fri, 07 Oct 2022 04:48 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल ने नौ मई को मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर पर हुए आरपीजी हमले में वॉन्टेड एक आरोपी सहित दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एचजीएस धारीवाल, स्पेशल सीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई, आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन खालिस्तान व गैंगस्टर के खतरनाक गठजोड़ का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंसी के हेड़क्वाटर पर आरपीजी हमला करने वाले फैजाबाद, यूपी किशोर(17) को जाम नगर,गुजरात से पकड़ा है। इसके साथ ही खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के सहयोगी तरण-तारण, पंजाब निवासी अर्शदीप(22) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

नाबालिग व उसके साथी दीपक सुरखपुर के साथ मोनू डागर को आरपीजी हमले के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या करने के लिए कहा गया था, मगर ऐन मौके पर अमृतसर,पंजाब में राणा कंडोवालिया की हत्या का टास्क दे दिया था। इस कारण सलमान खान की हत्या को टाल दिया गया था। इससे पता लगता है कि लारेंस बिश्रोई ने सलमान खान की हत्या के लिए गैंगस्टर के कई तिरोह को टास्क दिया था। इस गिरोह ने सलमान की हत्या के लिए रेकी नहीं की थी। इनकी गिरफ्तारी से नांदेड़, महाराष्ट्र में बिल्डर संजय बियाणी की हत्या की गुत्थी भी सुलझी है।


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(स्पेशल सेल) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस के मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर 9 मई, 22 को हुए आरपीजी हमले के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। एसीपी राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर दलीप, विक्रम व निशांत की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच में पता लगा कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई)ने आईएसआई व स्थानीय गैंगस्टर गठजोड़ के साथ इस साजिश को अंजाम दिया है। जांच में पता लगा कि आरपीजी हमला फैजाबाद, यूपी निवासी किशोर और गांव सुरखपुर, हरियाणा निवासी दीपक सुरखपुर ने किया है। ये भी पता लगा कि हमले की साजिश गैंगस्टर से आईएसआई की कठपुतली हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने रची थी। एक और भगोड़ा गैंगस्टर लखविंदर सिंह लांडा ने हमले की साजिश में उसका साथ दिया है। इस टीम ने कई महीने की जांच के बाद जाम नगर, गुजरात से बृहस्पतिवार को नाबालिग को पकड़ लिया। वहीं से अर्शदीप को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन



किशोर ने दीपक के साथ दो हत्याएं की थीं
 दोनों को हवाईजहाज से दिल्ली ले आया गया गया है। पकड़ा गए किशोर का नाम नांदेड़, महाराष्ट्र में 5 अप्रैल, 201 को हुई बिल्डर संजय बियाणी की हत्या में नाम सामने आया है। ये हत्या रिंदा ने करवाई थी। उसने बिल्डर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर नाबालिग व दीपक सुरखपुर से हत्या कर दी। नाबालिग ने दीपक के साथ अमृतसर, पंजाब में निजी अस्पताल के बाहर गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की हत्या कर दी थी। ये हत्या लारेंस बिश्नोई ने करवाई था। ये लारेंस बिश्रोई का दुश्मन था। अर्शदीप ने तरण-तारण, पंजाब व शाहाबाद कुरुक्षेत्र, हरियाणा में बम रखे थे। ये बम के इन मामलों में वांछित चल रहा था।

बालिग की तरह व्यवहार किया जाएगा
विशेष पुलिस आयुक्त धालीवाल ने बताया कि ये प्रावधान है कि अगर नाबालिग आरोपी 16 वर्ष से बड़ा है और 18 वर्ष का नहीं है। और अगर वह गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल है तो ये कोर्ट को अधिकार है कि वह नाबालिग के साथ बालिग की तरह कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे सकता है। इसके लिए दिल्ली पुलिस कोर्ट जाएगी। आरोपी 17 वर्ष का है। फिलहाल उसे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें