फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी  : शोरूम में घुसते ही सो गया था छत्तीसगढ़ का हाईप्रोफाइल चोर लोकेश, सुबह किया 'कांड'

Mon, 02 Oct 2023 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

उसे पूरा विश्वास था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। रोचक बात ये है कि लोकेश उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम में जाते ही उसने गहने नहीं समेटे, बल्कि वहां जाते ही सो गया। वह अगले दिन सुबह करीब नौ बजे सोकर उठने पर चोरी शुरू की।
विज्ञापन
25 करोड़ की चोरी करने वाला लोकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास उर्फ लोकेश्वर उर्फ राजू ने दिल्ली की 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम बिना किसी डर के दिया था। उसे पूरा विश्वास था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। रोचक बात ये है कि लोकेश उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम में जाते ही उसने गहने नहीं समेटे, बल्कि वहां जाते ही सो गया। वह अगले दिन सुबह करीब नौ बजे सोकर उठने पर चोरी शुरू की।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकेश श्रीवास ने पूरी तरह से रैकी की थी और उसके बाद ही शोरूम में अंदर गया था। वह शोरूम में खाना खाकर गया था। उसने जंगपुरा में ही एक ढ़ाबे में खाना खाया था। उसे शोरूम में नीचे पहुंचने में आधा घंटा लगा था। नीचे जाने के बाद वह सोफे पर जाकर आराम से सो गया। वह अगले दिन सुबह उठा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाईप्रोफाइल चोर ने सोमवार सुबह 11 बजे गहनों को समेटना शुरू किया था। इसके लिए उसने स्ट्रॉग रूम की दीवार को काटा था। शोरूम से पूरे गहने पुराने के बाद वह सोमवार शाम 7.30 बजे फरार हुआ था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में मध्यप्रदेश पुलिस को बताया है कि किसी शोरूम में अंदर जाने के बाद चोरी कर वह पड़ोसी इमारत की छत से फरार हो जाता था। दिल्ली पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास महाचोर को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। लोकेश शोरूम में घुसते हुए व वारदात के बाद निकलते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। 
विज्ञापन


वह शोरूम से जिस ऑटो से कश्मीरी गेट बस अड्डा गया था पुलिस को उस ऑटो का नंबर मिल गया है। ऑटो चालक ने आरोपी की पहचान कर ली है। इसके अलावा बस अड्डे पर भी उसकी सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस को टिकट बुकिंग के सबूत व वहां से लोकेश का मोबाइल नंबर मिल गया है। उसके दोनों फोन की लोकेशन जंगपुरा व कश्मीरी गेट बस अड्डे पर मिली है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें