फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए चुराता था मोटर साइकिल, जहां हो जाता था पेट्रोल खत्म वहीं छोड़ देता था

Fri, 26 Feb 2021 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सागरपुर में रहने वाले युवक अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए दुपहिया चुराता था। उसे अलग-अलग दुपहिया पर गर्लफ्रेंड को घुमाने का शौक था। गर्लफ्रेंड को घुमाने के दौरान जहां स्कूटी आदि का पेट्रोल खत्म हो जाता था उसे वहीं छोड़ देता था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने दुर्गा पार्क, पश्चिमी सागरपुर निवासी परवेश उर्फ राजन उर्फ पनवाडी (20) नाम इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के चार दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी परवेश अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वाहन चुराता था। एएटीएस प्रभारी राजेश मलिक की देखरेख में एसआई महेश व हवलदार जयपाल की टीम ने परवेश को शकुंतला अस्पताल, सागरपुर के पास से 25 फरवरी को गिरफ्तार किया है। इसे चोरी की स्कूटी पर घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। ये रात के समय घूमता रहा था। जहां इसे सुनसान जगह पर दुपहिया वाहन दिखाई दे जाता था तो उसे चुरा लेता था। ये वर्ष 2019 में वाहन चोरी में गिरफ्तार हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें