फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रोफेसर ने मां की हत्या कर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के एक प्रोफेसर ने मां की हत्या करने के बाद शनिवार दोपहर खुदकुशी कर ली। प्रोफेसर का शव सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिला, जबकि मां का शव रानी बाग के आशियाना अपार्टमेंट स्थित अपने घर के कमरे में फंदे से लटका था। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मां-बेटे पर केरल में खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज है और फिलहाल दोनों अंतरिम जमानत पर थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन से 100 मीटर की दूरी पर एक युवक ट्रेन से कट गया है। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस और घड़ी बरामद की। मृतक की शिनाख्त एलन स्टेनले (27) के रूप में हुई। वह मूलरूप से केरल के कोट्टायम के कैथाकट्टू वेलोर का रहने वाला था। उसके मोबाइल पर आए परिचित के फोन नंबर से संपर्क करने पर पता चला कि एलन स्टेनले सेंट स्टीफंस कॉलेज में दर्शनशास्त्र का प्रोफेसर (अनुबंध) था। पुलिस उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, तभी पीतमपुरा स्थित रानी बाग के आशियाना अपार्टमेंट से 55 साल की लेसी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि लेसी के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। पड़ताल के बाद पता चला कि एलन स्टेनले लेसी का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें