फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRCC Conclave : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया भारत कैसे बनेगा लीडर, व्यापार में पारदर्शिता का पाठ

Fri, 14 Apr 2023 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस मॉड्यूल में पारदर्शिता, नैतिकता, दक्षता से बाजार में पैसा लगेगा और इससे देश आगे बढ़ेगा। दुनिया का लीडर बनना है और भारत को विकसित देश बनाना है तो धन उपार्जन बुरी बात नहीं है। हमें बिजनेस लीडर खड़े करने हैं तो इस मानसिकता से बाहर आना होगा।

विज्ञापन


यह बातें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों का समावेशी विकास, वैज्ञानिक नजरिए, इकोनॉमी को लेकर ज्ञान वर्धन किया। 

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कहा कि आने वाले 25 साल की यात्रा अमृत काल की यात्रा है।
विज्ञापन


तो जो लीडर बनने वाले हैं इसलिए मैं यहां भविष्य के लीडर को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने छात्रों को इस साल पेश किए गए बजट के सात मुख्य विशेषताओं की जानकारी भी दी। समावेशी विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी के पास मूलभूत जरुरतें पूरी नहीं होगी तो कोई भी देश पूरा विकास नहीं करेगा। 

बजट के आयाम को बताते हुए उन्होंने गति शक्ति के विजन, एकीकृत विकास की बात भी की। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें देश में एयरपोर्ट का बढ़ना है, मेडिकल सीटों को बढ़ना शामिल है। वेस्ट टू वेल्थ पर बोलते हुए उन्होंने री-साइकिल, री-यूज को जरुरी बताया। ताकि धरती को कचरे के बोझ से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें