फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनात्मक कार्रवाई : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम हेमंत कुमार हटाए गए, सीबीआई करेगी भ्रष्टाचार की जांच

Fri, 22 Sep 2023 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल ने डीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना भेजी है। साथ ही आगे की जांच के लिए मामला सीबीआई को भेजने की मंजूरी भी दे दी। 
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामनोली गांव में एक जमीन मालिक को लाभ पहुंचाने के मामले में जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण-पश्चिम) हेमंत कुमार को पद से हटा दिया गया है। उपराज्यपाल ने डीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना भेजी है। साथ ही आगे की जांच के लिए मामला सीबीआई को भेजने की मंजूरी भी दे दी। 

  • हेमंत पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहित की जा रही 19 एकड़ भूमि के लिए तय हुए मुआवजे को खारिज कर दिया। इस कारण जमीन के दाम बढ़ गए। एलजी के निर्देश पर सेवा विभाग ने हेमंत को हटाकर विशेष सचिव (एआर) बनाया है। उनकी जगह लक्ष्य सिंघल को दक्षिण-पश्चिम जिले का डीएम बनाया गया है। 

15 आईएएस अफसर बदले

विज्ञापन

हेमंत समेत 15 आईएएस अफसरों के विभाग बदल दिए गए। मनीष गुप्ता को अतिरिक्त विभाग के साथ डूसीब का सीईओ, ए अनबासु को दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के साथ अन्य पद, एचपीएस शरण को आईटी सचिव व जीएसडीएल में एमडी, विनोद पी कावले को महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव व अन्य पद दिए गए हैं। 

  • चोखा राम गर्ग को यूटीसीएस में निदेशक का अतिरिक्त पद, आर मेनका को विशेष वित्त सचिव, अनिल कुमार सिंह को कॉपरेटिव सोसायटी का रजिस्ट्रार, अजय कुमार बिष्ट को व्यापार एवं कर विभाग में विशेष सचिव, पंकज कुमार को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव, कीर्ति गर्ग को व्यापार एवं कर विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यश चौधरी को उत्तरी दिल्ली का डीएम बनाया गया है। रिशिता गुप्ता को शाहदरा का डीएम बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें