फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर बहु व्यंजन रेस्तरां में खाने का मिलेगा स्वाद, कोरोना काल में बंद फूड कोर्ट खोलने की तैयारी में रेलवे

Tue, 15 Mar 2022 02:32 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से कई स्टेशनों पर यह सुविधा वापस ले ली गई थी। जो भी टेंडर किया गया था वह सब बंद थे। सभी व्यवसाय में खराब हालातों के चलते टेंडर प्रकिया में कोई शामिल नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Insatagram- @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही बहु व्यंजन रेस्तरां में खाने का स्वाद मिलेगा। कोविड काल में बंद हुए सभी फूड प्लाजा, फूड कोर्ट, फूड आउटलेट, रेस्तरां समेत खाने की अन्य इकाइयां खुलेंगी। दिल्ली शहादरा व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए टेंडर जारी किया गया है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों को इस तरह के रेस्तरां में खाने का अनुभव जल्द मिलेगा। खास बात यह भी है कि ट्रेन में सफर के दौरान यात्री इस तरह के रेस्टोरेंट से सीट पर ही व्यंजन मंगा सकेंगे। इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेन में खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्टेशनों पर भी खानपान की सुविधा शुरू करने की कवायद तेज कर दिया है। अगले तीन महीने में 70 से अधिक स्टेशनों पर यात्रियों के लिए फूड कोर्ट
की सुविधा दी जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फूड कोर्ट शुरू करने के बाद अब आनंद विहार, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, शहादरा और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर फूड कोर्ट खोलेगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से कई स्टेशनों पर यह सुविधा वापस ले ली गई थी। जो भी टेंडर किया गया था वह सब बंद थे। सभी व्यवसाय में खराब हालातों के चलते टेंडर प्रकिया में कोई शामिल नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही यात्रियों की संख्या भी काफी कम थी। लिहाजा सभी स्टेशनों पर फूड कोर्ट दोबारा खोलने के लिए टेंडर किया गया है। इस फूड कोर्ट में सभी तरह के व्यंजन का लुत्फ यात्री उठा सकेंगे।

उधर, रेलवे ने भी बहु व्यंजन रेस्तरां स्टेशनों पर खोलने की तैयारी में है। राजस्व बढ़ाने के लिए अपनी खानपान इकाई आईआरसीटीसी से अलग स्टेशनों पर फूड प्लाजा खोलेगा। इसका फायदा यह होगा कि यात्रियों को व्यंजन के प्रकार के साथ अलग अलग स्वाद का भी अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें