फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी केजरीवाल व जेटली के रिश्तों में थी तल्खी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर अफसोस जताया है। पिछले कई महीनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में केजरीवाल और जेटली की मुलाकातें गर्मजोशी भरी रहती थीं, लेकिन चार साल पहले दोनों के सियासी रिश्ते सहज नहीं थे। केजरीवाल ने दिसंबर 2015 में जेटली पर दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, इससे दोनों में तल्खी बढ़ गई थी। नाराज जेटली ने केजरीवाल समेत आप नेताओं पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा कर दिया। आखिर में केजरीवाल के माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, दिसंबर 2015 की शुरुआत में दिल्ली सचिवालय में सीबीआई ने छापा मारा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल समेत पूरी आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र के खिलाफ मुखर हो गई। आप समेत दिल्ली सरकार के निशाने पर अरुण जेटली ही रहे। आरोप लगाया गया कि जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष (1999-2013) रहते कई तरह की अनियमितताएं हुईं हैं। आप का आरोप था कि जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष रहते न सिर्फ संघ की चयन प्रक्रिया में दखल दिया गया, बल्कि ढेरों वित्तीय गड़बड़ियां भी की गईं। केजरीवाल ने जेटली से इस्तीफा भी मांगा था।
आरोपों की बौछार के बीच केजरीवाल व जेटली के सियासी रिश्ते काफी तल्ख हो गए थे। जेटली ने केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कुमार विश्वास, संजय सिंह, राघव चड्ढा, आशुतोष और दीपक वाजपेयी को कोर्ट में घसीटते हुए 10 करोड़ रुपये मानहानि का केस किया। मामला अदालत में जाने के बाद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि कोर्ट में केस करके जेटली उनको डराने की कोशिश न करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। अदालत में पैरवी के लिए केजरीवाल ने राम जेठमलानी जैसा वकील रखा, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी। इसके उलट जेठमलानी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरुण जेटली को अपशब्द कहकर मानहानि का और मुकदमा झेलने के लिए मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन

मांगनी पड़ी थी माफी
कोर्ट में लंबा केस चला। चारों तरफ से घिरने के बाद केजरीवाल समेत दूसरे आप नेताओं ने जेटली से माफी मांगी। माफीनामे में केजरीवाल ने लिखा कि आरोपों लगाने के पीछे की उनकी जानकारी सही नहीं थी। साथ ही वकील राम जेठमलानी की तरफ से दिए गए बयान से खुद को अलग कर लिया। केजरीवाल ने लिखा था कि इन आरोपों से जेटली की छवि को जो भी नुकसान हुआ है, उसके लिए वह उनके व उनके पूरे परिवार से माफी मांगते हैं। केजरीवाल के माफीनामे के बाद दोनों पक्षों की तरफ से हाईकोर्ट व पटियाला हाउस कोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की गई थी। इसके बाद मामला खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें