फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: विधानसभा में कल सौर ऊर्जा संयंत्र और ई-विधान प्रणाली का होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
500 किलोवाट के सौर संयंत्र से रोशन होगी विधानसभा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा 3 अगस्त को दो बड़े कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र और ई-विधान (पेपरलेस) प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। यह कदम दिल्ली विधानसभा को देश की पहली पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाली और डिजिटल विधानसभा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) का ट्रायल रन भी होगा, जिसमें सभी विधायक डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सीखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह ट्रायल विधायकों को डिजिटल प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए है ताकि वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन




हर महीने 15 लाख रुपये की बिजली की बचत होगी
500 किलोवाट का सौर संयंत्र विधानसभा की हर महीने करीब 15 लाख रुपये की बिजली की बचत करेगा। ये पहले से मौजूद 200 किलोवाट सौर संयंत्र की जगह लेगा और 45 दिनों में बनकर तैयार हुआ है। यह परियोजना दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन


नेवा एप से पेपरलेस होगी विधानसभा
नेवा एप 4 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाएगा। यह डिजिटल इंडिया और वन नेशन वन एप्लिकेशन के लक्ष्य को पूरा करेगा। कागज आधारित काम खत्म होने से समय, पैसा और पर्यावरण की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें