फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 93 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर की पेपर मार्केट में पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 93 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इजहार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है और फिलहाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्जी था। स्पेशल स्टाफ की टीम गाजीपुर थाना क्षेत्र की पेपर मार्केट में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को स्मैक कहां से मिलती थी और वह किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें