फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कैफे की आड़ में हुक्का बार, मैनेजर समेत छह गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 05:46 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आनंद विहार स्थित एक कैफे पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात मारा छापा।
  • कोरोना से बचाव के नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां।
विज्ञापन
hookah bar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार स्थित एक कैफे में कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात कड़कड़डूमा कम्यूनिटी सेंटर स्थित हाइपर कैफे में छापा मारा, जहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने मैनेजर और दो वेटरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से तीन हुक्के, पाइप और तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि निपुन टावर, कड़कड़डूमा, कम्यूनिटी सेंटर में दूसरी मंजिल स्थित हाईपर कैफे में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस ने कैफे से मैनेजर नीरज, वेटर मिलाप और गोविंद दास के अलावा तीन ग्राहक अंगद, अब्दुल कय्यूम और विशाल नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि यहां नाबालिगों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने कैफे के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सभी के खिलाफ डीपी एक्ट में भी कलंदरा बनाया गया है। पुलिस ने कैफे की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें