फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Walkar Case: कोर्ट में जज के सामने फूट-फूट कर रोए श्रद्धा के पिता, बोले- कई परेशानियों से गुजर रहा

Mon, 31 Jul 2023 11:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कहा कि मुझे यहां आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। यहां आने में हमें हर दिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धा के पिता विकास वालकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कोर्ट में सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड पर सुनवाई हुई। इस दौरान श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कोर्ट में जानकारी दी। श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कहा कि मुझे यहां आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। यहां आने में हमें हर दिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैं चाहता हूं कि आफताब पूनावाला को मौत की सजा दी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अगस्त को होगी। 

विज्ञापन

 

वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा की वकील सीमा कुशवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 7 लोगों के बयान रिकॉर्ड हुए हैं। जिसमें श्रद्धा के पिता का बयान सबसे महत्वपूर्ण रहा।जब उनका बयान रिकॉर्ड हो रहा था, तब उसी दौरान वह भावुक हो गए। इसलिए उनका बयान नहीं रिकॉर्ड हो पाया। अब अगली तारीख 5 अगस्त है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें