फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD: शैली ओबरॉय होंगी आप की मेयर, डिप्टी मेयर और चार स्टैंडिंग कमिटी मेंबर के नामों का भी एलान

Fri, 23 Dec 2022 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी की बैठक के बाद आप ने दिल्ली मेयर पद के लिए शैली ओबरॉय के नाम का एलान किया है। इसके साथ ही डिप्टी मेयर के नाम की भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के नाम की घोषणा कर दी है। आप की शैली ओबरॉय मेयर होंगी। एमसीडी चुनाव जीतने के बाद से ही दिल्ली के नए मेयर को लेकर चर्चाएं तेज थी। शुक्रवार को हुई पीएसी की बैठक में शैली का नाम तय किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को पीएसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एमसीडी के लिए छह नाम तय किए गए। इसमें पटेल नगर से पार्षद चुनी गईं शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए चुना गया।

इसके अलावा मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें