फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: शंकर की मृत्यु का कारण तीव्र हृदय विफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर हाथी की मृत्यु का कारण तीव्र हृदय विफलता
विज्ञापन


नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पशुपालन विभाग की तरफ से पक्षीशालाओं, मांसाहारी, शाकाहारी, सर्वाहारी, उड़ान-असमर्थ पक्षियों और तालाबों से लिए गए पर्यावरणीय नमूने भी बर्ड फ्लू के नकारात्मक मिले। ये नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल में विषाणु विज्ञान जांच के लिए भेजे गए थे। चिड़ियाघर में पक्षियों, जानवरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सख्त स्वच्छता और जैव-सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। प्रंबधन ने कहा कि रोग रोकथाम के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। चिड़ियाघर को दोबारा खोलने का निर्णय सक्षम प्राधिकारी की तरफ से दिशानिर्देशों के आधार पर लिया जाएगा। शंकर की मृत्यु का कारण तीव्र हृदय विफलता प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया है। मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली से अंतिम प्रयोगशाला रिपोर्ट का इंतजार है। निदेशक स्तर और मंत्रालय की तरफ से इसकी गहन जांच जारी है। वहीं, 4 अगस्त 2025 को जन्मे अदिति के बाघ शावक को 15 अगस्त से पशु चिकित्सा स्टाफ और समर्पित रखवालों द्वारा हाथ से पाला जा रहा है। 5 किलो वजन वाला यह शावक बिल्ली के बच्चे के दूध के प्रतिस्थापन फॉर्मूले पर है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी बताई गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें