फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मध्य पूर्व में तनाव के चलते आईजीआई से कई उड़ानें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद हालात बिगड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारत की विमानन सेवाओं पर भी पड़ा है। सुरक्षा कारणों से भारतीय विमानन कंपनियों ने मध्य पूर्व के लिए अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा स्थिति का लगातार आंकलन कर रही है और जरूरत के अनुसार अपने परिचालन में बदलाव करेगी। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से तेल अवीव (इजरायल) के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-139 को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान उस समय ईरान के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच चुका था। इजरायली एयरस्पेस बंद होने और संभावित मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए एहतियातन विमान को दिल्ली वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यापक असर
आईजीआई एयरपोर्ट मध्य पूर्व के लिए भारत का सबसे बड़ा हब है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं। दुबई के लिए प्रतिदिन लगभग 12 से 15 उड़ानें, दोहा के लिए 5 से 7, अबू धाबी के लिए 4 से 6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5 से 8 उड़ानें संचालित होती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें