फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से दिल्ली में निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

Fri, 07 May 2021 12:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का दिल्ली में निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। वह 70 वर्ष के थे। 

विज्ञापन


उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई, इसके बाद भी उनके जीवन को बचाया नहीं जा सका। मूल रूप से सुल्तानपुर के लंभुआ गांव के रहने वाले शेषनारायण सिंह एक मृदुभाषी शिक्षक भी रहे हैं। उन्होंने जौनपुर डिग्री कॉलेज में बतौर शिक्षक रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। आज भी वहां लोग इन्हें गुरु जी के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए कई किताबें लिखीं। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जीवनी पर भी एक पुस्तक लिखी हैं। परिवार में उनके बेटे सिद्धार्थ के अलावा दो बेटियां व पत्नी हैं। उनका परिवार इस समय ग्रेटर नोएडा के अल्फा एक सेक्टर के संवाद सोसाइटी में रह रहे हैं।

भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का कोरोना से निधन
उधर, रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना से पीड़ित थे। इलाज के बाद में ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई।

संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया। वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें