फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर ऑडिटर की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, मौत पर उठे कई सवाल

Mon, 08 Jul 2019 06:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जैतपुर में सीनियर ऑडिटर के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : Ashram
विज्ञापन

जैतपुर थाना इलाके में शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात एक सीनियर ऑडिटर (वरिष्ठ लेखा परीक्षक ) की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहरी कमरे में लहूलुहान मिले। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


उनकी पीठ पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार किए गए। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक यह पता नहीं चल पाया कि वारदात कहां हुई और किसने की।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार आनंद सिंह (43) अपने परिवार के साथ ई-112/3 ओम विहार, जैतपुर में रहते थे। वह केंद्रीय गृहमंत्रालय के एजीसीआर बिल्डिंग, आईपी स्टेट स्थित लेखा महानिदेशालय की डिस्पैच शाखा में वरिष्ठ लेखा परीक्षक थे।
विज्ञापन


उनके परिवार में दो बेटे, एक बेटी, पत्नी व छोटा भाई है। वह शनिवार रात घर लेट आए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना भी नहीं खाया था और बाहर वाले कमरे में आकर सो गए थे। सुबह पांच बजे पत्नी जागी तो देखा कि वह लहूलुहान पड़े हैं। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए।

कुछ ही देर में पहुंची पुलिस आनंद सिंह को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस कमरे में आनंद सिंह सोए थे, उसका दरवाजा खुला था।

वह अक्सर लेट आते थे और बाहर वाले कमरे में सो जाते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उनकी पीठ पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए गए हैं। ऐसा लगता है कि अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें