फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से स्कूटी सवार महिला की गर्दन कटी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर पर सोमवार शाम चीनी मांझे की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला की गर्दन कट गई। जख्मी हालत में पहले निशा (24) को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सेंट स्टीफन अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां हालत नाजुक है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से लोग चीनी मांझे बेच और इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

निशा परिवार के साथ गाजियाबाद के विजय नगर में रहती है। परिवार में पति मीनू व दो बेटे रिशांक और युग है। सोमवार को निशा अपने मायके नंद नगरी के ब्लॉक सी-1 में आई हुई थी। बाड़ा हिंदूराव स्थित फिल्मिस्तान इलाके में इसके एक रिश्तेदार का बच्चा बीमार था। मां सरोज ने उसे घर चलने के लिए कहा। शाम को एक स्कूटी पर निशा की बहन शिवानी और भाई अनमोल सवार हो गए। दूसरी स्कूटी पर निशा और उसकी मां सरोज सवार थे। चारों फिल्मिस्तान के लिए निकल गए। जैसे ही निशा सीलमपुर फ्लाईओवर पर पहुंची, तो अचानक उसे गर्दन पर कुछ फंसने का पता चला। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, तब तक उसकी गर्दन कट गई। निशा ने स्कूटी रोक दी, उसकी गर्दन से खून बहने लगा। फौरन निशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखकर उसे सेंट स्टीफन अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि निशा की गर्दन में गहरा कट लगा है, जिससे कुछ नसें भी कट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें