फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रदूषण की लड़ाई में स्कूली छात्र बनेंगे स्वच्छ वायु नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त का महीना स्वच्छ वायु नायक को समर्पित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदूषण की लड़ाई में स्कूली छात्र स्वच्छ वायु नायक बनेंगे। राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की विज्ञान एवं टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। हर माह के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।
जून : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सड़क किनारे और पार्कों में पौधारोपण अभियान

जुलाई : औद्योगिक इकाई का दौरा कर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वच्छ ईंधन अपनाने को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे।
अगस्त : स्वच्छ वायु नायक को समर्पित किया गया है। वायु प्रदूषण को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वायु प्रदूषण की दिशा में काम करने वाले व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सितंबर : एक से लेकर सात तक स्वच्छ वायु दिवस मनाया जाएगा। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लेखन और चित्रकला के जरिए वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर : सार्वजनिक परिवहन, साइकिल, पैदल चलने और नॉन मोटर वाहनों के इस्तेमाल को लेकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
नवंबर : हरित जीवन, बेहतर कल को समर्पित है। इसके तहत स्कूलों में वायु गुणवत्ता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। शॉर्ट/रील, निबंध लेखन प्रतियोगिता और पोस्टर के जरिए जागरूक किया जाएगा।
दिसंबर : निर्माण कार्य से होने वाले धूल-प्रदूषण की रोकथाम के लिए नए तौर-तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
जनवरी : खुले में कचरा जलाने से रोकने के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें