नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने क्षेत्र में गीले कचरे के वैज्ञानिक और स्थानीय प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को ऑन-साइट वेस्ट प्रोसेसिंग योजना की शुरुआत की। इस नई पहल के तहत एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क के पीएसओआई क्लब में दो आधुनिक एरोबिन्स का उद्घाटन किया। क्लब में स्थापित 400 लीटर क्षमता वाले ये एरोबिन्स प्रतिदिन 12–15 किलो जैविक कचरे का वैज्ञानिक उपचार करने में सक्षम हैं। इस प्रकार प्रति माह लगभग 850 किलो गीले कचरे का निस्तारण क्लब परिसर में ही हो सकेगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य इलाकों को भी इस योजना में जोड़ा जाएगा। ब्यूरो