फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लोगों की जान बचाना पड़ा भारी, उधार से चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय नगर अग्निकांड के दौरान रोहित की कमर टूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में आग के दौरान लोगों की जान बचाना रोहित को भारी पड़ गया। हादसे के दौरान वह घायल हो गए थे, डॉक्टरों ने उनकी कमर में दो रॉड डाली हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें अभी लंबे समय तक आराम और इलाज की जरूरत है, जिसके कारण वह काम पर लौटने में असमर्थ हैं।
रोहित ने बताया कि मैं चाहता तो हादसे के दौरान भाग सकता था लेकिन मैंने लोगों की जान बचाना जरूरी समझा। मैं घर में अकेला कमाने वाला हूं। आज मैं कमा नहीं रहा हूं, जिससे मेरा परिवार सड़क पर आ गया है। ऐसे में 32 साल के रोहित आज खुद मदद के इंतजार में हैं। घटना के बाद रोहित का इलाज कई दिनों तक अस्पताल में चला। इलाज के दौरान परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिवार के लोगों ने बताया कि सीमित आय के कारण दवाइयों, अस्पताल खर्च और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह इलाज जारी रखा गया लेकिन अब और किसी बाहरी से मदद नहीं ली जा सकती है।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, घर का पूरा खर्च पहले ही रोहित की आय पर निर्भर था लेकिन अब वह लंबे समय से काम पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे आय का कोई साधन नहीं बचा है। किराया, राशन, दवाइयां व अन्य दैनिक जरूरतें पूरी करना अब मुश्किल हो गया है। परिवार ने बताया कि कई बार उधार लेकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
रोहित के इलाज का खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड में अपनी जान जोखिम में डालकर दो साथियों की जिंदगी बचाने वाले रोहित की मदद के लिए दिल्ली सरकार आगे आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहित को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी करते हुए उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने रोहित को पत्र लिखकर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने रोहित और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी ने रोहित के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और 5 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें