फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyendar Jain: मसाज मामले में बीजेपी का हमला- 'तिहाड़ को बनाया थाईलैंड', कांग्रेस नेता अलका ने भी साधा निशाना

Tue, 22 Nov 2022 10:41 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि जैन को मसाज देना वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
जेल में मसाज कराते सत्येंंद्र जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। बीते दिनों उनका जेल के बैरक से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। इसी मामले में  अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि जैन को मसाज देना वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से जानकारी मिली है कि  उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन

अब इसी मामले को लेकर दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल विपक्षियों के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल- बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे।
 


वहीं बीजेपी ने भी केजरवाल पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन को मसाज और चंपी देने वाला शख्स असल में रेपिस्ट था वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट था। 'आप' ने इसका बचाव किया। उन्होंने सही मायने में तिहाड़ को थाईलैंड में बदल दिया। शहजाद पूनावाला ने कहा कि पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि एक दुष्कर्म का आरोपी था जो सत्येंद्र जैन को मालिश कर रहा था। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने इसका बचाव क्यों किया और फिजियोथेरेपिस्ट का अपमान क्यों किया। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तिहाड़ जेल में सत्येन्द्र जैन की मसाज को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा लोकतंत्र शर्मसार है। उन्होंने 'आप' को बेशर्म और अपराध पार्टी बताया। गौरव भाटिया ने कहा कि सत्येन्द्र जैन ने क्यों कैदी के कपड़े नहीं पहने। गौरव भाटिया ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल देश की जनता से माफी मांगे और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें। 
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें