फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत इमारत हादसा : भवन मालिक की अंतरिम जमानत आठ सप्ताह बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। साकेत इमारत हादसे के आरोपी भवन मालिक करमवीर सिंह को साकेत कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए अंतरिम जमानत आठ सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। अब वह 16 जनवरी 2027 तक अंतरिम जमानत पर रहेंगे। इस मामले में दिल्ली पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार की अदालत ने यह आदेश दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी की उम्र 71 साल है और वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें फिलहाल हिरासत में भेजना उचित नहीं होगा। इससे पहले 16 अक्तूबर को भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत दी गई थी। आरोपी के वकीलों ने अदालत को बताया कि करमवीर सिंह को सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गौरतलब है कि 30 मई 2026 को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब गांव की गली नंबर पांच में एक इमारत ढह गई थी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें